- Hindi News
- डॉक्टर के पास मिली आय से 40 लाख ज्यादा की संपत्ति
डॉक्टर के पास मिली आय से 40 लाख ज्यादा की संपत्ति
यहां मिली आय से अधिक संपत्ति
रिश्वतलेने के आरोपी देवगढ़ सीएचसी के डॉक्टर के पास आय से करीब 109 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कनिष्ठ विशेषज्ञ (सर्जरी) डॉ. जितेन्द्र कुमार व्यास के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने का प्रकरण दर्ज किया है। व्यास को गत वर्ष डिलेवरी कराने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया था। एसीबी की जांच में डॉक्टर के पास आय से 40 लाख दो हजार रुपए अधिक की सम्पत्ति मिली है।
इस मामले में जांच अधिकारी एसीबी के एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि 18 सितंबर 2013 को देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कनिष्ठ विशेषज्ञ (सर्जरी) डॉ. जितेन्द्र कुमार व्यास को परिवादी भगवतसिंह की भतीजी के डिलेवरी ऑपरेशन करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ चालान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट उदयपुर में पेश किया जा चुका है। जांच के दौरान डॉ. जे. के. व्यास के जोधपुर में चांदपोल गेट के पास तिवेरी हवेली स्थित आवास और देवगढ़ स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली गई थी। इसमें डॉ. जेके व्यास से संबंधित संपति, मकान, भू-खण्ड, वाहन आदि से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे। इन दस्तावेजों की जांच के दौरान डॉ. व्यास के ज्ञात स्रोतों से आय एवं उनके द्वारा खरीदे गये वाहन, भू-खण्ड, जोधपुर स्थित सुशान्त सिटी के भवन आदि पर लगाया गया पैसा, बैंक बैलेन्स, बीमा पॉलिसी, शेयर आदि में किए गए निवेश से संबंधित जांच में आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा हुआ।
जयपुर में देनी है ड्यूटी, अब भी देवगढ़ में क्लिनिक चला रहे
रिश्वतके इस मामले में आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबनकाल में इनका मुख्यालय जयपुर स्थित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के निदेशालय में है। सूत्रों के अनुसार, इसके बावजूद डॉ. व्यास देवगढ़ में सीएचसी के पास ही प्राइवेट क्लिनिक का संचालन चला रहे हैं।
एएसपी मेवाड़ा ने बताया कि व्यास के जोधपुर स्थित तिवेरी हवेली चांदपोल गेट के पास तलाशी में घरेलू सामान जिसकी कीमत 3 लाख 42 हजार 849 रुपए, 20 जुलाई 2009 में 3 लाख 95 हजार 934 रुपए में खरीदी कार, 40 हजार रुपए की कीमत की होंडा एक्टीवा, बैंक खातों में 14 लाख 20 हजार 510 रुपए मिले। डॉ. व्यास द्वारा कुल अर्जित