पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग स्टूडेंट सहित 3 गिरफ्तार, 34 चोरियां कबूली

इंजीनियरिंग स्टूडेंट सहित 3 गिरफ्तार, 34 चोरियां कबूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़पुलिस ने चोरी नकबजनी की वारदात के आरोप में इंजीनियरिंग के छात्र सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों कोबरा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने जिले में चोरी की 34 वारदात कबूली है। गैंग का मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

भीम पुलिस उपाधीक्षक जसवंतसिंह ने बताया कि सांगावास निवासी प्रकाशसिंह पुत्र डाऊसिंह रावत, सांगावास निवासी जसवंतसिंह पुत्र गिरधारीसिंह रावत तथा लाखागुड़ा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र अशोकसिंह रावत को गिरफ्तार किया है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बुधवार तक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई पेशावर खान ने बताया कि इनमें से प्रकाश उदयपुर उमरड़ा रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल में सेकंड ईयर का छात्र है। जसवंत सेंटिंग का काम करता है, जबकि महेंद्रसिंह एक होटल में नौकरी करता है। गैंग का मुख्य सरगना लाखागुड़ा निवासी सुरेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह रावत सहित अन्य फरार हैं। सुरेंद्रसिंह भी उदयपुर में कंप्यूटर कोर्स करता है।

लसानी। देवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। भास्कर

यहां की वारदाते

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पानी की मोटर चुराने की करीब 10 वारदात की है। ये मोटरें पीपली, लाखागुड़ा, सांगावास, मियाला, काछबली, ठीकरवास, फुतिया खेड़ा से चुराई हैं। सभी मोटरों को खेतों से चुराया है। आरोपियों ने पांच से ज्यादा स्कूलों में भी चोरियों की है। इनमें से सांगावास स्कूल, फुतिया खेड़ा स्कूल, ठीकरवास, विजयपुरा स्कूल, पीपली स्कूल, माथुवाड़ा डाक का चौड़ा सहित अन्य स्कूल शामिल हैं। आरोपियों ने स्कूलों से कंप्यूटर, बर्तन, पोषाहार सहित अन्य सामान चुराया है। आठ केबिनों सहित छोटी दुकानों से भी बैग, किराणा का सामान, गैस सिलेंडर, सौर ऊर्जा की बैटरी कालीघाटी सहित अन्य स्थानों से चुराई है।

कोबरा गैंग बनाई

थानाधिकारीकरणसिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपनी एक अलग गैंग बना रखी है। इस गैंग को ग्रामीण कोबरा गैंग के नाम से जानते हैं। इस गैंग का मुख्य सरगना सुरेंद्रसिंह है। सुरेंद्र के ही दिशा निर्देश पर गैंग वारदातों करती है। वारदातों के लिए सुरेंद्र गैंग में ऐसे लड़कों को रखता है, जिन्हें रुपयों की आवश्यकता होती है। इनकी उम्र कम लड़के अच्छे घर के होते हैं।

34 वारद