पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्त दंपती को घर जाकर दी सहायता

नि:शक्त दंपती को घर जाकर दी सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|कलेक्टर कैलाशचन्दवर्मा ने बुधवार शाम राजनगर स्थित कबूतर खाने के पास रहने वाले मूल देवगढ़ निवासी जगदीश लखारा उनकी प|ी पुष्पा देवी को घर जाकर सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत प्रत्येक को प्रतिमाह 500-500 रुपए का पेंशन स्वीकृति का पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व जगदीश लखारा का व्यवसाय कार्य के दौरान उदयपुर के काेर्ट चौराहा पर निजी ट्रैवल्स बस की चपेट में आने से दोनों पैर टूट गए थे। उनकी प|ी को लकवा है। दोनों वर्तमान में घर पर बिस्तर से उठ नहीं सकते हैं।

उनका गुजारा भी उनकी बेटियाें द्वारा दुकान पर काम कर की जा रहा है। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी बृजमोहन बैरवा, रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव राजकुमार दक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप खत्री साथ थे।