मेला ग्राउंड के पास अचेत मिले पांच जने
खाने में नशीला पदार्थ हाेनेे से बिगड़ी तबीयत
लसानी.देवगढ़करणी माता मुख्य मेला स्थल से पीछे खेल ग्राउंड में शनिवार सुबह पांच जने अचेतावस्था में मिले। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि इन्हें खाने या पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया है। मेला स्थल के पीछे खेल ग्राउंड में शनिवार सुबह नगरपालिका के सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे। उन्हें पांच लोग अचेतावस्था में मिले। सफाई कर्मियों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहींं करने पर कर्मचारी पांचों को ट्रैक्टर में अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉ. सुशील जीनगर ने बताया कि इन्हें खाने या पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया है। हैडकांस्टेबल रामचंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी शुक्रवार रात को आए थे। सभी ने साथ खाना खाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुजरात के लग रहे हैं। पूछताछ में इनकी भाषा भी समझा में नही रही है। कहां से, क्यों आए हैं। इस बारे में शाम तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।