- Hindi News
- जलस्रोतों पर जाएं तो लापरवाही बरतें, 15 दिन में डूब चुके हैं 7 जने
जलस्रोतों पर जाएं तो लापरवाही बरतें, 15 दिन में डूब चुके हैं 7 जने
बनास नदी में युवक डूबा
24 अगस्त को खारी नदी में भीलवाड़ा के विजय सिंह पथिक नगर के एक बचत सोसायटी के लोग परिवार सहित रामेश्वर महादेव मंदिर पर पिकनिक मनाने आए थे। खारी नदी में पानी की आवक को देखकर रवींद्र (20) पुत्र कैलाश चंद नंदवाना नहाने के लिए उतरा। गहराई का पता नहीं होने से वह डूब गया था।
इस मानसून डूबने के ये हादसे
प्रशासन से यह उम्मीद
>जलस्रोतों पर कहीं भी पानी की गहराई की जानकारी देते बोर्ड नहीं लगे हैं। पानी की गहराई की जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएं।
>लाइफ जैकेट, ट्यूब उपलब्ध करवाएं।
> प्रमुख जलस्रोतों पर नाव, गोताखोरों की व्यवस्था हो।
> पुल के ऊपर से बहाव तेज होने पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था हो।
^ पुलिया के ऊपर से पानी बहने वाली जगहों पर चेतावनी बोर्ड, लोहे की जंजीर से रास्ते को बंद करने के लिए सिंचाई विभाग को कहा है। -गोविंदसिंह राणावत, एडीएम राजसमंद।
> पुलिया के ऊपर बहती नदी का वेग कभी भी तेज हो सकता है, ऐसे में ध्यान दिया जाना चाहिए।
> नदी जलस्रोतों के किनारों पर नहाएं, पानी में उतरने से पहले जानकार लोगों से गहराई का पता लगाएं।
> तैरना आता हो तब ही पानी में उतरे, तैराकी नहीं जानने वाले जलस्रोतों के अंदर नहीं उतरे।
> जलस्रोतों पर पिकनिक नहाते वक्त अनावश्यक मौज-मस्ती नहीं करें।
> पानी में ट्यूब या लाइफ जैकेट के साथ ही उतरें।
> बड़ों की निगरानी में नहाने के लिए पानी में उतरें।
> अभिभावक बच्चों को अकेले पानी में उतरने की अनुमति नहीं दें।
पीपली आचार्यान|बनास नदीमें रविवार दोपहर युवक नहाते वक्त डूब गया। देर शाम तक गोताखोर उसे तलाशने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पता नहीं चला। अंधेरा होने से बचाव कार्य रोक दिया गया। सोमवार सुबह पुन: गोताखोर युवक को ढूंढने का काम शुरू करेंगे। पीपली आयार्चान निवासी अशोक (35) पुत्र लक्ष्मी लाल गर्ग खेत पर लौट रहा था। इस दौरान अशोक बनास नदी पर नहाने के लिए रुक गया। कुछ देर बाद नजर नहीं आया तो ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। साढ़े तीन बजे कांकरोली के द्वितीय थानाधिकारी नंदलाल जाप्ते राजसमंद से गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान शाम तक चला लेकिन अशोक का कहीं पर भी पता नहीं चला। राजसमंद डीएसपी ओमकुमार भी मौके पर पहुंचे। अशोक के माता-पिता भी नदी पर गए। पीपली आचार्यान सरपंच मनोहर कीर, किशनला