पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तस्करी करने वाला गिरफ्तार

तस्करी करने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लसानी|देवगढ़ पुलिसने शनिवार को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी साल 2013 से फरार चल रहा था। थानाधिकारी करणसिंह ने बताया कि बावेला की ढाणी सरसा रोड कुणी जिला जोधपुर निवासी मेकाराम पुत्र हरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। उसे चित्तौड़गढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है।

वह मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल में था। दिवेर पुलिस ने वर्ष 2013 में मादक पदार्थ से भरी गाड़ी जब्त की थी। मामले की जांच देवगढ़ पुलिस को सौंपी थी। पुलिस इस मामले में एक जने को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।