पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटक ने बनवाए स्कूल में कमरे

पर्यटक ने बनवाए स्कूल में कमरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके राघव सागर तालाब के समीप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन परिसर में रविवार को चार कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता मुकुट बिहारी शर्मा ने की, मुख्य अतिथि स्वीडन की मैरी लुइस विशिष्ट अतिथि जसवंत चेरिटेबल ट्रस्ट भूर| प्रभा कुमारी, नम्रता कुमारी, शत्रुंजय सिंह, भावना कुमारी, पवित्र बाई, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश कंसारा, पीटीए अध्यक्ष अजय सोनी, तहसीलदार सूरज पाल सिंह थे।

श्री जसवंत चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से बने कक्षा कक्षों का अतिथियों ने फीता काटकर लोकार्पण किया। ट्रस्ट की ओर से स्कूल परिसर में 25 लाख से चार कमरे, 50 टेबल-स्टूल, पंखे ब्लैक बोर्ड दिए। मैरी लुइस ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को किसी भी मायने में कम नहीं आंकना चाहिए। विदेशों में बालिकाएं लड़कों से कई गुना आगे हैं। लुइस ने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर ट्रस्ट की ओर से और भी शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। जसवंत चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष भूर| प्रभा कुमारी ने रावत नाहर सिंह की स्मृति में विद्यालय में जल मंदिर बनाने, बालिकाओं के लिए ड्रेसें, स्वेटर देने की घोषणा की है। गोविंद दास वैष्णव ने विद्यालय की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। ट्रस्ट ने यहां सुविधाओं पर 10 लाख रुपए खर्च करता है। विद्यालय परिसर में सरस्वती मंदिर श्याम सुन्दर शर्मा ने बनाने की घोषणा की। समारोह के दौरान एकल नृत्य केसरिया बालम... सहित बालिकाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में नारायण सिंह सोलंकी, पूर्व उपजिला प्रमुख सोहन लाल मेवाड़ा, सुखलाल शर्मा, राजेन्द्र कुमार सेठिया, राजेन्द्र मेवाड़ा, प्रकाश मेहता, किशन लाल सालवी, नूतन प्रकाश, बृज सिंह खींची, पार्षद राजेश मेवाड़ा, नरेश पानेरी, प्रदीप सिंह चौहान, कन्हैयालाल सेन, पूर्व पालिका अध्यक्ष इन्द्रमल कंसारा, शंकर सिंह किशनावत, देवेन्द्र सिंह, भैरूलाल मेवाड़ा, संगीता शर्मा, प्रदीप पालीवाल, गोविन्द दास वैष्णव, प्रेमसिंह पंवार, महेश पालीवाल, महेश सोनी सहित नगरवासियों, बालिकाओं, शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामा जोशी ने किया।

देवगढ़. विद्यालयमें कमरों का लोकार्पण करते अतिथि।

देवगढ़. विद्यालयमें कमरों के लोकार्पण समारोह में उपस्थित छात्राएं।

खबरें और भी हैं...