पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान को लेकर दो गुटों में बंटी भाजपा

प्रधान को लेकर दो गुटों में बंटी भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़पंचायत समिति में पंद्रह में से 10 सीटें जीतकर आई भाजपा में ही प्रधान को लेकर दो दावेदारों ने आमने-सामने नामांकन कर दिया। यहां से प्रधान के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजयसिंह और भाजयुमो के महामंत्री उम्मेदसिंह दावेदारी कर रहे थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के गृह क्षेत्र की पंचायत समिति होने के बावजूद दोनों में से किसी एक के नाम पर सर्वसम्मति बनाने में पार्टी के नेता सफल नहीं हो पाए। भीम विधायक हरिसिंह रावत ने भी दोनों में से किसी एक का नाम फाइनल करने के लिए बातचीत की थी। विधायक जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी का कोई भी बड़ा नेता किसी एक नाम पर सर्वसम्मति बनाने के लिए आगे नहीं आए। ऐसे में दोनों ही दावेदारों में से एक नाम फाइनल नहीं हो सका। दोनों द्वारा प्रधान बनने की इच्छा जताने से पार्टी दो गुटों में बंट गईं। यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीते दो पंचायत समिति सदस्य दिग्विजयसिंह के समर्थन में गए। भाजपा समर्थित 9 सदस्यों सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी उम्मेदसिंह को वोट डाला। दस वोट होने से वे जीत गए। जीत के बाद भी कार्यकर्ताओं में गुटबाजी दिखी। दिग्विजयसिंह के समर्थकों ने विधायक हरिसिंह रावत पर अनदेखी एवं पक्षपात का आरोप लगाते हुए विधायक का बस स्टैंड पर पुतला फूंक दिया। दिग्विजय सिंह काे प्रधान नहीं बनाने पर उनके समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भीम विधायक ने पक्षपात किया है। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष है। यह देवगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 9 से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की।

एक ही पार्टी के प्रधान के दो दावेदारों में चुनाव को लेकर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। भीम, देवगढ़, दिवेर पुलिस लाइन से करीब 70 पुलिस कर्मी तैनात रहे। सुरक्षा की कमान पुलिस उपअधीक्षक गोपाल सिंह, देवगढ़ थाना प्रभारी करण सिंह, दिवेर थाना प्रभारी रमेश कविया उपस्थित रहे।

चार बजे बारह गाडिय़ों का काफिला सदस्यों को लेकर वोटिंग करने पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ता जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। सवा चार बजे दो गाडिय़ों में भाजपा के नौ एक निर्दलीय मतदान करने पहुंचे। इससे पूर्व कांग्रेस के दो निर्दलीय एक भाजपा के पंचायत समिति सदस्य मतदान करने पहुंचे। बाद में पन्द्रह ही सदस्यों ने एक साथ मतदान प्रकिया में भाग लिया। विधायक हरिसिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, केसर सिंह पंवार, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर उपस्थिति थे।

लसानी। बस स्टैंड पर विधायक का पूतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। भास्कर