- Hindi News
- देवगढ़ में अपनी ही पार्टी के दावेदार को हरा कुर्सी संभाली
देवगढ़ में अपनी ही पार्टी के दावेदार को हरा कुर्सी संभाली
देवगढ़|पंचायत समितिके 15 वार्डों में 10 सीटें जीतकर आई भाजपा में ही प्रधान बनाने को लेकर आपसी कलह हो गया। पार्टी से दो प्रत्याशियों ने प्रधान के लिए नामांकन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह अपनी ही पार्टी के युवा मोर्चा के जिला मंत्री उम्मेद सिंह से चुनाव हार गए। कांग्रेस के दोनों पंचायत समिति सदस्यों ने दिग्विजयसिंह को मतदान किया। उन्होंने 12वें प्रधान के रूप में शपथ ली।
पंचायत समिति के पंद्रह वार्डों में से 10 में भाजपा, तीन निर्दलीय दो सदस्य कांग्रेस के जीतकर आए हैं। वार्ड 5 से उम्मेद सिंह वार्ड 9 से दिग्विजयसिंह ने प्रधान के लिए नामांकन किया। पार्टी दोनों में से किसी एक के नाम पर सर्वसम्मति बनाने की जोड़ तोड़ में थी। लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में सुबह दोनों ने नामांकन कर दिया। कांग्रेस की तरफ से कोई नामांकन नहीं आया। दोनों ही बाड़ाबंदी में रखे अपने-अपने पक्ष के पंचायत समिति सदस्यों को लेकर पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। वोटिंग में उम्मेद सिंह को नौ जबकि भाजपा के ही दिग्विजयसिंह के पक्ष में कांग्रेस के दो दो निर्दलीय सदस्यों ने मतदान किया। उम्मेद सिंह विजयी घोषित हुए।
देवगढ़। प्रधान बनने के बाद उम्मेदसिंह को प्रमाण पत्र देते हुए।