- Hindi News
- पति से झगड़ा, एईएन की पत्नी ने जहर खाया, मौत
पति से झगड़ा, एईएन की पत्नी ने जहर खाया, मौत
लसानी/देवगढ़| आएदिन झगड़ों से परेशान होकर शनिवार रात देवगढ़ विद्युत निगम लिमिटेड में कार्यरत एईएन की प|ी ने जहर खा लिया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीहर पक्ष ने पति पर आए दिन झगड़ा कर प|ी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
द्वितीय थानाधिकारी सांवतसिंह ने बताया कि देवगढ़ विद्युत निगम लिमिटेड में एईएन के पद पर संजय कुमार जवर की प|ी निम्मा उर्फ निर्मला (38) की शनिवार रात जहर खाने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पति के साथ करणी माता मेला ग्राउंड के पास मकान में रहती है। चितौडग़ढ़ जिले के डिढोली निवासी मृतका के भाई गोपाल ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गोपाल का कहना है कि एईएन प|ी के साथ आए दिन मारपीट करता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घटना से पहले शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद आक्रोश में आकर प|ी ने जहर खा लिया। पता चलने पर पति उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जप्त कर लिया। मामले को लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका देवगढ़ के एक निजी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। इधर, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा गई।
देवगढ़। अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन।
निर्मला।