- Hindi News
- मुआवजा तय होने के बाद उठाया कारीगर का शव
मुआवजा तय होने के बाद उठाया कारीगर का शव
लसानी| देवगढ़क्षेत्र के कांकरोद में स्टेडियम की छत गिरने से कारीगर की मौत के मामले में परिजनों ने ठेकेदार से तीन लाख रुपए मुआवजा लेने के बाद शव उठाया। परिजन प्रशासन की समझाइश के बाद साढ़े तीन लाख रुपए लेने पर राजी हुए। स्टेडियम की निर्माणाधीन छत गिरने से मलबे में दबकर देवडूंगरी निवासी धर्मीचंद सालवी (25) पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ग्रामीणों ने मुआवजा राशि की मांग पर अड़ गए। ग्रामीण भंवर मेघवंशी, सालवी समाज के अध्यक्ष नाथूलाल, एमकेएसएस के नारायण सिंह, बालूसिंह रावत, कालबेलिया समाज के अध्यक्ष रतनलाल, टीलाराम, पूर्व सरपंच कालूराम सालवी, मियाला सरपंच पूरणमल सालवी, प्रभुदयाल, पुखराज सहित ग्रामीण मुआवजे की मांग पर पहुंचे।