करणीमाता पशु मेला कल से
देवगढ़| नगरमें श्रीकरणी माता का पशु दशहरा मेला 29 सितम्बर को शुरू होगा। यह 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेला नगरपालिका के तत्वावधान में होगा। मेला स्थल पर नगरपालिका द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही है। मेला स्थल पर पशु पहुंचने लगे हैं। व्यापारी का आना भी शुरू हो गया है। मेला स्थल पर मनोरंजन मार्केट पर सर्कस सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले, स्टॉल, चकरी डोलर, झूले पहुंच चुके हैं। मेले का उद्घाटन विधायक हरिसिंह रावत द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को समृद्धि फिल्मस, टेलीविजन मुम्बई द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। इसमें सोनी टीवी, फेम रशियन कलाकार प्रस्तुति देंगे। 3 अक्टूबर को रावण दहन आतिशबाजी, मरुधर लोककला मण्डल पाली द्वारा राजस्थानी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 4 अक्टूबर को फिल्मी जूनियर स्टार नाइट, 5 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन होगा।
इसमें कवि हरिओम पंवार, भरत त्रिपाठी, सुरेन्द्र दुबे, लाफ्टर चैलेंज फेम रासबिहारी गौड़, संजय शुक्ला, कवयित्री कीर्ति काले, राजकुमार बादल रचनाएं पेश करेंगे।
देवगढ़। मेला ग्राउंड पर झूले लग गए हैं।