पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीना निर्विरोध उपप्रधान बनीं

मीना निर्विरोध उपप्रधान बनीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़|उपप्रधान पदपर मीना पारीक निर्विरोध निर्वाचित हुई। पंद्रह वार्डों में से दस सीटें जीतकर आई भाजपा की तरफ से मीना को उम्मीदवार बनाया गया। एक दिन पहले प्रधान के चुनाव में भाजपा की तरफ से दिग्विजयसिंह उम्मेदसिंह ने दावेदारी कर दी थी। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने उपप्रधान के नाम पर एकराय बनाने के लिए पहले ही सर्वसम्मति कर ली। मीना ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोविन्द सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान 11 बजे तक और किसी का फार्म नहीं भरने से मीना निर्विरोध निर्वाचित हुई। वे वार्ड संख्या 11 से कालेसरिया ग्राम पंचायत से चुनाव जीतकर आई है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर, विधायक प्रवक्ता लक्ष्मण गुर्जर, प्रवक्ता केसरसिंह पंवार, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन सिंह बल्ला, अर्जुन गुर्जर, हनुमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, जय सिंह, राजेन्द्र मेवाडा़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

देवगढ़। पंचायत समिति कार्यालय के बाहर खड़े प्रधान उपप्रधान।