जेब तराश गिरोह के आरोपियों को जेल
राजसमंद|देवगढ़ पुलिसने अंतरराज्यीय जेब तराश गिरोह के 25 जनों को सोमवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। थानाधिकारी करणसिंह ने बताया कि गिरोह की मुख्य सरगना भरतपुर निवासी सुरेशनी बावरिया थी। इसके अलावा लीलावती, पूनम, राजकुमारी, सीमा, नीलम, ललिता, किरण, संतोष, सुनीता, पूरण देवी, लाली, पूजा, मीरा, लिच्छी, खुशबू, कुसुम रानी, मोहनी तथा विनोद, करण, राकेश, अजय, गजेंद्र, सुनील गोविंद को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पुलिस शनिवार रात्रि को गश्त कर रही थी। करणी माता मेला ग्राउंड में दो स्कार्पियो एक इनोवा गाड़ी घूमते दिखाई दी। गाडिय़ों में सभी जने बैठे थे। आरोपी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ की तो आरोपियों ने जेबतराशी की वारदातें करना कबूल किया।