- Hindi News
- शादी समारोह में शराब नहीं पीने का निर्णय लिया
शादी समारोह में शराब नहीं पीने का निर्णय लिया
देवगढ़| रावतराजपूत सर्कल सभा कामलीघाट की बैठक कामलीघाट पाली रोड पर प्राचीन आशापुरा माता के स्थानक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद भैरु सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शादी समारोह में शराब का सेवन नहीं किया जाएगा। बाल विवाह की पूर्ण पाबंदी रहेगी। बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा दिलाने पर बल दिया गया। बैठक में आशापुरा माताजी मन्दिर के जीर्णोद्धार की सहमति बनी। इस अवसर पर वरद सिंह जमादार, अर्जुन सिंह कामली, चांप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गिरधारी सिंह, किशन सिंह, मिट्ठन सिंह, वीरम सिंह, उदय सिंह, देवी सिंह कड़ेवाल, जयराम सिंह, गोविंद सिंह, नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह कामली ने भी विचार रखे। संचालन जयराम सिंह गहलोत ने किया।