- Hindi News
- जुलूस निकालकर बताई कच्ची बस्ती के लोगों की समस्या
जुलूस निकालकर बताई कच्ची बस्ती के लोगों की समस्या
देवगढ़। रैलीनिकालते शहरवासी। इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। भास्कर
भास्कर न्यूज|देवगढ़
कच्चीबस्ती के लोगों को पट्टे दिलाने, पेंशन शीघ्र स्वीकृत कराने रजिस्ट्री में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर जुलूस निकाला गया।
पार्षद नारायण सिंह सोलंकी के नेतृत्व में निकले जुलूस में शामिल लोगों ने बैनर थामे। ये नारे लगाते हुए नगर के सूरज दरवाजा से जुलूस के रूप में रवाना हुए। जुलूस नगर के माणक चौक, कोतवाली चबूतरा, मारु दरवाजा, नगरपालिका की ओर होता हुआ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। जहां पर जुलूस सभा में परिवर्तित हुआ। सभा को पार्षद सोलंकी ने सम्बोधित किया। सभा के बाद कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी गोविन्द सिंह को ज्ञापन दिया गया। समय पर कार्यवाही नहीं होने पर सात दिन बाद भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई। पालिका उपाध्यक्ष चांद मल जोशी, बदरी लाल वेद, यास्मीन बानू छीपा, मुकेश उपाध्याय, बस्तीमल मेवाड़ा, राकेश कुमार, कमला सालवी, सरोज डाड, राधेश्याम नगारची सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए। पार्षद राकेश कुमार सहित कई महिला-पुरुष साथ थे।