पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने लिए महिला के बयान

डीएसपी ने लिए महिला के बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|पति सेअनबन के बाद मोही से लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने फतहनगर से बरामद कर लिया। इस संबंध में विवाहिता पर फतहनगर थाने के पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोप की जांच के लिए मंगलवार को राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक ने विवाहिता के कांकरोली थाने में बयान लिए। डीएसपी ओम कुमार ने बताया कि मोही निवासी बीस साल की विवाहिता पति से अनबन के बाद 21 नवंबर को ससुराल से बिना बताए फतहनगर अपनी मौसी के यहां चली गई। युवती को 23 नवंबर रात को फतहनगर पुलिस बस स्टैंड पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने थाने पर पहुंचाया। बताया फतहनगर थाने में सीपीओ (कम्प्यूनिटी पुलिस ऑफिसर) भैरुलाल जाट ने आरोप लगाया कि महिला के साथ फतहनगर पुलिस ने अभद्रता की है। जाट के खिलाफ वसूली की शिकायत होने पर उसे हटा दिया गया था। इसके चलते उसने थाने के पुलिसकर्मी के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।

अस्पतालको जननी सुरक्षा योजना की मान्यता दी

देवगढ़|पीपली चौराहेके पास स्तुति हास्पिटल को राज्य सरकार की तरफ से जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण योजना, नसबन्दी ऑपरेशन की मान्यता प्रदान की गई है। संचालक संजय गुप्ता ने बताया कि योजनाओ से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।