पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे

उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|प्रदेश मेंविधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे छोड़े मिठाई बांटी। रेलमगरा. बस स्टैंड स्थित राजीव गांधी सर्कल पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। सम्पत लाल मेहता, सरपंच प्रकाश चौधरी, जिला परिषद सदस्य हरलाल खटीक, ब्लॉक महामंत्री फतेह मोहम्मद रंगरेज, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, शान्तिलाल विजयवर्गीय, रणजीत माहेश्वरी, मुकेश सरगड़ा, प्रकाश तेली, रतन लखारा, बद्रीलाल रेगर, सुरेश रेगर, जगदीश लखारा, गणेश नाथ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभापति आशा पालीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल के नेतृत्व में कांकरोली चौपाटी पर आतिशबाजी की गई। पालीवाल ने कहा कि इन परिणामों से जनता ने संदेश दिया है कि आमजन भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है तथा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। सभापति पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले पंचायत, नगर निकाय चुनावों में जुट जाएं। इस अवसर पर जयदेव कच्छावा, अशोक टांक, इकबाल हुसैन, चुन्नीलाल पंचोली, नगर कांग्रेस महासचिव दीपक पालीवाल, जिला कांग्रेस के महामंत्री शांतिलाल कोठारी, भगवतसिंह गुर्जर, लहरूलाल अहीर, कैलाश जोशी, युवक कांग्रेस के शंकर सचदेव, कुलदीप शर्मा, दिलीप जोशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीम|कस्बेमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल पीटीआई के नेतृत्व में सदर बाजार में आतिशबाजी की गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री प्रेमसिंह चौहान, एनएसयूआई के जसवन्तसिंह, पूर्व प्रधान भीकमचन्द कोठारी, नाथूसिंह सुजावत, अणछीदेवी उपस्थित थे।

देवगढ़|कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े मिठाइयां बांट कर हर्ष व्यक्त किया। रमेश गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता राजेश मेवाड़ा, पार्षद हंसराज कंसारा, मुकेश जोशी, युवा नेता संजय नराणिया, अजय नराणिया, नरेश डाड, रशीद शोरगर, मांगीलाल माली, किशोर सालवी, बबलू भाई खान, मोहनसिंह राठौड़, शशी जोशी ने क्षेत्र के ग्रामीणों को मिठाइयां पटाखे फोड़ कर हर्ष व्यक्त किया।

देवगढ़। पटाखे छोड़ते कार्यकर्ता।

राजसमंद। कांकरोली चौपाटी पर पटाखे छोड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता।