- Hindi News
- केरोसीन टैंकर से पिकअप में रखे ड्रम भरते हुए पकड़ा
केरोसीन टैंकर से पिकअप में रखे ड्रम भरते हुए पकड़ा
देवगढ़। शास्त्री नगर में उचित मूल्य की दुकान के बाहर केरोसीन टैंकर से पीकअप गाड़ी में रखे ड्रम को भरते हुए।
भास्कर न्यूज|देवगढ़
तहसीलदारसूरजपाल सिंह ने बुधवार को शास्त्री नगर में उचित मुल्य की दुकान के बाहर केरोसीन से भरे एक टैंकर से पीकअप गाड़ी में रखे छह ड्रमों को भरते हुए पकड़ लिया। तहसीलदार ने बताया कि पिकअप जीप में 6 ड्रम केरासिन से भरे जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में टैंकर चालक ने बताया कि गली में टैंकर नहीं जाने से दूसरी उचित मूल्य की दुकान के लिए ड्रम पिकअप में रखे जा रहे थे। तहसीलदार ने रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा को जांच करने के निर्देश दिए हैं।