देवगढ़ : कक्षा-कक्ष का लोकार्पण
श्री जसवंत चेरिटेबल ट्रस्ट से निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित चार कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह रविवार सुबह 11 बजे नवीन परिसर में होगा। मुख्य अतिथि मैरी लुईस, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मधुसुदन व्यास, श्री जसवंत चैरिटेबल ट्रस्ट देवगढ़ महल की चैयर प्रभा कुमारी, एसडीएम गोविंद सिंह रतनु, तहसीलदार सुरजपाल सिंह, पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी होंगे।