समारोह में भामाशाहों का सम्मान
देवगढ़ . स्वामीविवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रदीप पालीवाल ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी थी। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष रेखा देवी सोनी, स्काउट एवं गाइड की सहायक नेतृत्व प्रशिक्षिका शीला पोखरना थे। इस दौरान एसएमसी की अध्यक्ष हेमलता टांक ने विद्यालय में स्तरीय शिक्षण प्रदान की गई। राधेश्याम सुथार मांडावाड़, गोपाल सिंह रावत, भैरू लाल कलाल, सुरेश गुगलिया, सुनील बोहरा, किशन बुनकर, सपना भंडारी, अर्जुन सुथार, आजाद महिला मंडल, कैलाश चंद्र प्यारे लाल पोखरना, भूपेंद्र सिंह खींची, महेश पालीवाल, डॉ. शाहिद इकबाल शेख, इनायत हुसैन, डॉ. पुखराज सुखलेचा अादि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया।
समारोह में सम्मानित करते अतिथि।