- Hindi News
- भीम क्षेत्र में 2.18 करोड़ के काम स्वीकृत
भीम क्षेत्र में 2.18 करोड़ के काम स्वीकृत
देवगढ़|भीम विधायकहरिसिंह रावत की अनुशंसा पर मगरा विकास योजना के तहत देवगढ़ तहसील में 2 करोड़ 18 लाख के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। विधायक प्रवक्ता लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि दोलपुरा पंचायत में तीन काम पर 10 लाख, आंजना में 4 कार्य पर 16 लाख, ईसरमंड में 3 कार्य पर 6.50 लाख, जीरण में 6 कार्य पर 10.80 लाख, कांकरोद में 9 कार्य पर 19 लाख, कालेसरिया में 8 कार्य पर 20 लाख, कुन्दवा में 4 कार्य पर 8 लाख, लसानी में 4 कार्य पर 8.50 लाख, माद में 5 कार्य पर 10 लाख, मदारिया में 3 कार्य पर 4.50 लाख, मियाला में 7 कार्य पर 17.50 लाख, नराणा में 7 कार्य पर 14 लाख, नरदास का गुडा में 3 कार्य पर 8 लाख, पारडी में 8 कार्य पर 18 लाख, सांगावास में 4 कार्य पर 15 लाख, स्वादड़ी में 6 कार्य पर 10.46 लाख, ताल में 6 कार्य पर 12 लाख, विजयपुरा में 5 कार्य पर 10 लाख रुपए की स्वीकृति की गई है।