पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग छात्र सहित चोरी के तीनों आरोपियों को जेल

इंजीनियरिंग छात्र सहित चोरी के तीनों आरोपियों को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | देवगढ़पुलिस ने चोरी की 64 वारदातें करने वाले इंजीनियरिंग के छात्र सहित तीन युवकों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। एएसआई पेशावर खान ने बताया कि सांगावास निवासी प्रकाशसिंह पुत्र डाऊसिंह रावत, सांगावास निवासी जसवंतसिंह पुत्र गिरधारीसिंह रावत तथा लाखागुड़ा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र अशोकसिंह रावत को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। एएसआई ने बताया कि इससे पहले आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। रिमांड अवधि के दौरान जसवंत के घर से एक बाइक बरामद की गई है। इस बाइक पर ही आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने जाते थे। वहीं मुख्य सरगना सुरेंद्रसिंह पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने गुरुवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगह दबिश दी।