पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं : ललित शरण

सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं : ललित शरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़ |केलवाड़ा में माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीमदभागवत कथा में संत ललित शरण महाराज ने कहा कि सत्य से बड़ा को धर्म नहीं और सत्य के बिना जीवन भी नहीं। गुरुवार को कथा का दूसरा दिन था।

उन्होंने कहा कि आज कोई भी धार्मिक कार्य करो, हवन करो, चाहे भागवत कथा कराओ लेकिन यह सब कराने के पहले उसमें सत्य का संकल्प लेना भी जरुरी है। सत्य के बिना किए गए सभी अनुष्ठान धार्मिक कार्यों का फल भी हमें नहीं मिल पाता है। धार्मिक कार्यों में सच्चाई रखना जहां जरूरी है, वहीं हरि नाम का उच्चारण भी बहुत जरूरी है।

सुदामाके सच्चे सखा श्रीकृष्ण : सुमन किशोरी :देवगढ़ |भवानीवाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सातवें दिन गुरुवार को व्यास पीठ प्रवक्ता सुमन किशोरी महाराज ने सुदामा कृष्ण मित्रता की कथा बताई। युधिष्ठर द्वारा आयोजित रासूय यज्ञ में मेहमानों की झूठन उठाने का कार्य श्रीकृष्ण ने किया। संकल्प अनुसार शिशुपाल का उद्धार करने की कथा भी सुनाई गई। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे यज्ञ हवन के साथ पूर्णाहुति सम्पूर्ण कथा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कुंभलगढ़ . केलवाड़ामें भागवत कथा सुनती महिलाएं। इनसेट में प्रवचन देते महाराज।