पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा कांग्रेस पार्षद आपस में उलझे, हंगामे के बीच 13 करोड़ 50 लाख का बजट पारित

भाजपा-कांग्रेस पार्षद आपस में उलझे, हंगामे के बीच 13 करोड़ 50 लाख का बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका सभागार में बुधवार को साधारण सभा की बैठक पालिकाध्यक्ष अंजना जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई मुद्दों पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच में नोक-झोंक हो गई। कई बार सभा में शोर-शराबा हो गया।

बैठक में अधिशाषी अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि नगर पालिका का वर्ष 2016-017 के लिए 13 करोड़ 50 लाख का बजट प्रस्तावित है। इनमें विभिन्न मदों के आय-व्यय प्रस्तुत किए। जिससे नगर पालिका देवगढ़ का विकास किया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 46 लाख का पेश किया। बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षद प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि गत बैठक में जो प्रस्ताव पारित किए गए उनमें कितने कार्य हुए इसके बारे में बताया जाए।

साथ ही पार्षद कन्हैयालाल सेन और महावीर मुणोत ने कहा कि पहले पुराने कार्य किए जाए फिर नए प्रस्ताव लिए जाए। इस पर कनिष्ठ अभियंता जगमोहन ने बताया कि जो पूर्व में प्रस्ताव लिए गए हैं उन कार्यों की निविदाएं निकल चुकी हैं। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के राजेश मेवाड़ा, हंसराज कंसारा, तेजपाल खोखर और भाजपा के महावीर मुणोत आपस में उलझ गए। अन्य पार्षदों और पालिकाध्यक्ष ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।

डिवाइडर निर्माण को लेकर विवाद

रामपुरियामोड से भीलवाड़ा चौराहा तक डिवाइडर निर्माण करने को लेकर काफी बहस हुई। कांग्रेस के राजेश मेवाड़ा, हंसराज कंसारा, तेजपाल खोखर और भाजपा के कन्हैयालाल सेन, प्रदीप सिंह चौहान, महावीर मुणोत और किशन गोपाल के बीच काफी बहस हुई। इसमें बाद में निर्णय लिया कि प्रताप सर्कल से लसानी चौराहा तक जहां-जहां भी डिवाईडर बनने की स्थिति हैं, वहां बनाया जाने का प्रस्ताव पारित किया।

साधारण सभा में हंगामे के बीच ये प्रस्ताव लिए

बैठकमें शास्त्रीनगर स्‍कूल के सामने वाणिज्यिक दुकानें निर्माण, वार्ड 2 में श्मशान घाट पर टीन शेड निर्माण, वार्ड 10 में सराय निर्माण, शास्त्रीनगर स्कूल से जेमा जी की बावड़ी पर बनी पाइप पुलिया तक डामर सड़क निर्माण, सती माता श्मशान घाट पर सीसी सड़क और सराय निर्माण कार्य, पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक पथ रोशनी की व्यवस्था, विद्युत सामग्री क्रय करने के प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं नरेश पानेरी ने भी इस मुद्दों पर चर्चा की। पार्षद जावेद अहमद ने नगर के तीनों कब्रिस्तानों पर लाइट पॉल लगाने और टूटी बाउंड्री ठीक करा तारबंदी कराने की मांग की। इस दौरान तीन बत्ती चौराहा (महाराणा प्रताप सर्कल) पर लगी प्रतिमा का स्थल परिर्वतन करने पर चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मौका देखकर पहले नई प्रतिमा लगाए। उसके बाद ही यहां से प्रतिमा हटाए।

देवगढ़ . नगर पालिका की साधारण सभा में आपस में उलझते पार्षद।

खबरें और भी हैं...