जीप की टक्कर से मजदूर की मौत
देवगढ़| नेशनलहाइवे आठ पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाघाना निवासी मोहनलाल (23) पुत्र हेमाराम सालवी की मौत हो गई। युवक मंगलवार शाम देवगढ़ में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। सामने से आती जीप ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।