चोरी के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
लसानी|देवगढ़ आसपासके क्षेत्र में चोरी की 34 वारदात करने वाले इंजीनियरिंग छात्र सहित तीन आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड अवधि बढ़ाई गई है। आरोपियों से और भी वारदात खुलने की संभावना है।एसआई पेशावर खान ने बताया कि ठीकरवास कला के माध्यमिक स्कूल से कम्प्यूटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार लाखागुडा निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र अशोक सिंह, प्रकाश पुत्र डाउसिंह, सांगावास निवासी जसवन्त सिंह पुत्र गिरधारी सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों ने कुएं की मोटरें, पोषाहार का सामान, स्कूलों से कम्प्यूटर चोरी किए हैं।
दुष्कर्मके आरोपी को जेल: लसानी|देवगढ़पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में ठीकरवास गांव निवासी दीप सिंह पुत्र गणपत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। एसआई बाबूलाल ने बताया कि गांव की महिला ने गत मंगलवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था।