देसूरी क्षेत्र में आधा घंटे तेज बारिश
भास्कर न्यूज. घाणेराव/देसूरी
कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शनिवार की शाम आधा घंटे तक अच्छी बरसात हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया वहीं सड़काें पर भी पानी का रेला बहने लगा। बरसात होने से मौसम खुशगवार हो गया। सेलीनाल बांध में लगातार पानी की आवक होने से वह ओवरफ्लो होने के करीब है। शुक्रवार शाम छह बजे हल्की रिमझिम बरसात शुरू जो बाद में मूसलधार में बदल गई और करीब आधा घंटे तक चली। इससे खेतों में पानी भरने गया। बरसात होने से पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। शेष| पेज 15
मौमसपूरी तरह से खुशगवार हो गया है।
वैसे शनिवार शाम तक सेलीनाल बांध में 20 फीट पानी की आवक हो चुकी है और आधा फिट बांध पानी से खाली रह गया है। जबकि बांध में लगातार पानी की आवक हो रही जिससे यह बांध कभी भी ओवरफलो हो सकता है।
घाणेराव में शाम को हुई बारिश के बाद जमा हुआ पानी।