ग्रामीणों को करेंगे जागरूक : खत्री
घाणेराव. सरपंचगुलाबचंद खत्री ने बताया कि ग्रामीण अंचल में स्वच्छता को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को इस अभियान को लेकर जागरूक करे। वे सोमवार को मनरेगा महिला श्रमिकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक मौजूद थे।