किसानों को दी उपयोगी जानकारी
घाणेराव| निकटवर्तीदुदापुरा ग्राम पंचायत में सोमवार को किसानों की एक दिवसीय कार्यशाला सरपंच दरिया मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों को कपास की खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने किसानों को कपास में फैलने वाले रोग और उनके रोकथाम के बारे में बताया। कार्यशाला में ग्रुप सचिव रूपसिंह चारण, गणेशलाल, जयसिंह बालोत,नेमाराम मेघवाल आदि मौजूद थे।