प्रतिभा सम्मान समारोह 22 को
देसूरी | श्रीमेवाड़ा क्षत्रिय कलाल युवा संगठन गोडवाड़ के तत्वावधान में मेवाड़ा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 22 फरवरी को निम्बेश्वर महादेव सांडेराव में आयोजित किया जाएगा। श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल युवा संगठन गोडवाड़ के महामंत्री राजेश मेवाड़ा घाणेराव ने बताया कि समारोह की तैयारियों में छगनलाल, नवरतन, संस्वृती देवी, कैलाश लगे हुए हैं।