‘जरूरतमंद लोगों की सेवा से मिलता है पुण्य’
देसूरी| जिलापरिषद सदस्य कमला चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से पुण्य मिलता है। वे गुरुवार को ढालोप पंचायत में आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित कर रही थी। ढालोप सरपंच बाबूलाल चौधरी ने कहा कि आशा महेश हिंगड चेरीटेबल ट्रस्ट घाणेराव द्वारा जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पिछले दो माह से ग्राम पंचायत स्तर पर कंबल वितरण किया जा रहा है। समारोह में जरूरतमंद 50 लोगों को कंबल वितरण की गई। समारोह में ग्रुप सचिव वरदाराम मेघवाल, वार्डपंच विकास कुमार,भंवरलाल, डूंगाराम,पवनीदेवी,भंवरी देवी आदि मौजूद थे।
देसूरी. ढालोप में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सरपंच।