- Hindi News
- किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने पर प्रस्ताव पारित
किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने पर प्रस्ताव पारित
देसूरी पंचायत समिति की बैठक आयोजित
देसूरी.
पंचायतसमिति सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से किसानों को ब्याज मुक्त ऋृण देने का प्रस्ताव पारित किया गया। विकास अधिकारी धनसिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को प्रधान बुद्धकंवर चौहान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए प्रस्तावों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। इसकेे बाद जिला परिषद सदस्य प्रमोदपालसिंह मेघवाल ने प्रस्ताव रखा कि घाणेराव, देसूरी ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बिना फिल्टर किए हुए पानी को पेयजल के रूप में उपयोग कर रहे हैं। जबकि सेलीनाल बांध के पास फिल्टर प्लांट लगाने का प्रस्ताव लिया जा चुका है। जिस पर जलदाय विभाग के एईएन रितुराजसिंह ने बताया कि फिल्टर प्लांट को लेकर प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य गजेंद्रसिंह राजावत ने प्रस्ताव रखा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋृण दिया जा रहा था। मगर अब किसानों से फसली ऋृण पर ब्याज वसूला जा रहा है। जिस पर सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किसानों को ब्याज मुक्त ऋृण देने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में देसूरी सरपंच मोतीलाल चौधरी दादाई सरंपच कस्तुचंद मेघवाल ने सदन को बताया कि बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर डिस्कॉम गंभीर नहीं है। एईएन हनुमानसिंह सीरवी ने बताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
देसूरी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यनारायण जिंगर ने बताया कि क्षेत्र सर्दी-जुकाम को छोड़ कोई मौसमी बीमारियां वर्तमान में नहीं है। जिला परिषद सदस्य प्रमोदपालसिंह मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में नि:शुल्क दवाई की क्या स्थिति है और कितनी दवाई राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जवाब दिया कि दवाईयां उपलब्ध हो रही है। मगर कितनी हो रही इसकी जानकारी अभी नहीं है। कृषि अधिकारी गुमानसिंह ने सदन को बताया कि क्षेत्र की फसलों में किसी प्रकार का रोग नहीं लगा है और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सोनी, पूराराम मीणा, ढगलदास, रूपाराम, हरूलता मेघवाल, ऊंकारलाल आदि मौजूद थे।
सभीके सहयोग से ही विकास संभव : प्रधान
पंचायतसमिति की बैठक को संबोधित