पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबूलाल माली जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष बने

बाबूलाल माली जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी| सिंचाईप्रबंधन मेें कृषकों की भागीदारी को लेकर गुरुवार को जल उपभोक्ता संगम सेलीनाल बांध के चुनाव श्री बिलेश्वर महादेव आश्रम में आयोजित किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकरलाल राठौड़ ने बताया कि सेलीनाल बांध लघु सिंचाई परियोजना के आयोजित चुनाव में जल उपभोक्ता संगम का अध्यक्ष बाबूलाल माली, देसूरी प्रादेशिक सदस्य ओगड़राम घांची मोडाराम चौधरी घाणेराव, गमनाराम घांची नगाराम चौधरी देसूरी र्निविरोध चुने गए। राठौड़ ने बताया कि बांध के जीर्णोद्वार के लिए दो लाख की राशि राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरण की जाएगी। इस दौरान मंहत कैलाशपुरी महाराज, मतदान अधिकारी दिनेश गेहलोत, नितीन जैन, मोहनलाल, घनश्याम कुमावत, मानसिंह आदि मौजूद थे।