पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाणेराव | ग्रामपंचायत के गुड़ा भोपसिंह गांव में गुरु गोलकर जन सहभागिता योजना के तहत पांच लाख की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को भूमि पुजन कार्यक्रम सरपंच संतोष चंद्रशेखर मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुड़ा भोपसिंह के ग्रामीणों ने सरपंच मेवाड़ा, आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट अध्यक्ष आशा हिंगड,पंचायत समिति सदस्य महेंद्र मेघवाल,वार्डपंच एवं समाजसेवी चंद्रशेखर मेवाडा,वार्डपंच उम्मेद मेवाड़ा,गमनाराम भील एवं समाजसेवी रतनदास का माला पहनाकर स्वागत किया।

रोडलाइटका शुभारंभ : गुड़ाभोपसिंह आदिवासी अंचल में ग्राम पंचायत द्वारा रोडलाइट की व्यवस्था की गई, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। सरपंच संतोष चंद्रशेखर मेवाड़ा और भामाशाह आशा महेश हिंगड़ ने रोडलाइट का स्विच दबाकर रोडलाइट का शुभारंभ किया।

खबरें और भी हैं...