आशापुरा माता मंदिर का पाटोत्सव आज
नाडोल | स्थानीयधाम राजराजेश्वरी आशापुरा माताजी मन्दिर का पाटोत्सव एवं महाराव लाखणसी चंहुआण की 1072 वीं जयंती समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया जायेगा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आशापुरा माताजी पाट स्थान ट्रस्ट व्यवस्थापक लालसिंह शक्तावत ने बताया कि अभयराम महाराज गादीपति गढ़ सिवाणा, गंगानाथ महाराज सिरे मंदिर भैरुनाथ अखाड़ा जालोर, डॉ. भुवनेश मुनि ओम विश्व रूपायतन संस्थापक अजमेर, संत कृपालसिंह महाराज अध्यात्म निकेतन ग्वालियर के सानिध्य में यह आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभाध्यक्ष दीपेंद्रसिंह शेखावत होंगे जबकि अध्यक्षता ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत करेंगे। विशिष्ठ अतिथि जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, सिरोही एसपी संदीपसिंह चौहान, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक सिरोही के पूर्व नरेश रघुवीरसिंह देवडा, संरक्षक सज्जनसिंह घाणेराव, राव सा. महाराजसिंह जोजावर, भंवरसिंह डोडीयाली, पुथ्वीसिंह बिसलपुर ट्रस्ट अध्यक्ष गुमानसिंह देवडा, सचिव अर्जुनसिंह बालोत, संयुक्त सचिव मंगलसिंह बेड़ा, नाडोल सरपंच यशोदा वैष्णव होंगे।
बुधवार सुबह 8 बजे गढ़ी आशापुरा माताजी मन्दिर से शोभायात्रा रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई आशापुरा माताजी पाट स्थान मन्दिर पहुंच समारोह मे तब्दील होगी