अपराधियों पर इनाम घोषित
धौलपुर. पुलिसनियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने दो अपराधियों पर दो- दो हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। जिनमें पानकुमारी प|ी कैलाश सहरिया निवासी वीरा थाना भोती जिला शिवपुरी मप्र तथा दूसरा आरोपी पातीराम पुत्र हीरा गुर्जर निवासी इन्दोरा थाना सरमथुरा धौलपुर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसेडी में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।