पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख धर्मपाल ने संभाला पदभार

जिला प्रमुख धर्मपाल ने संभाला पदभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. भाजपाके नवनिर्वाचित जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन ने बुधवार को पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण कर लिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराज मीणा ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन ने पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान जिला प्रमुख का पूरा स्टाफ से परिचय कराया गया योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. जादौन ने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलूंगा जिले का विकास कराऊंगा। आमजन को शिक्षा, चिकित्सा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से समाधान कराया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरचरन सिंह जादौन, नगर परिषद सभापति रितेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार गर्ग, नागवेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद अकील अहमद, रामहेत कुशवाह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

धौलपुर. कार्यभार ग्रहण करते जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह।