गलत तरीके से बने हाईवे का विरोध
हाईवेपर ओवर ब्रिज में कट मचकुण्ड चौराहे को लाल बत्ती चौराहे के रूप में विकसित करने धूलकोट पर अंडरपास या पुलिया निर्माण को लेकर विगत दो माह से चल रहे आंदोलन के अंतर्गत आवासन मण्डल स्थित भारतीय आदर्श विधा मंदिर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए विद्यालय आचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि हाईवे पर जो ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है वह गलत तरीके से एनएचएआई ने अपनी मन माफिक किया है। इसमें शहरवासियों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया है। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम धौलपुर वासियों को हाईवे के ओवर ब्रिज से होने वाली परेशानी से निजात दिला सके, इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत है और आशा है कि हमें शीध्र ही सफलता मिल जाएगी। इस अवसर पर धनेश जैन ने कहा कि शहरवासियों को हाईवे से उत्पन्न होने वाली परेशानियों की जानकारी सरकार को होने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकाला है, सरकार को शीध्र इस मामले में कोई ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है।