- Hindi News
- स्कूली छात्र छात्राओं को आयुर्वेदिक काढा पिलाया
स्कूली छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक काढा पिलाया
धौलपुर | स्वाइलफ्लू को लेकर आयुर्वेद विभाग की अोर से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शहर के होलीफेथ कॉन्वेंट स्कूल गंगाबाई की बगीची मंे सहानपुर आयुर्वेद औषधालय के चिकित्साधिकारी वैध भगवान दास शर्मा एवं उपबंध हुंडावाल शर्मा ने करीब 500 छात्र छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाया। इस मौके पर वैध शर्मा ने छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वाइन फ्लू से बचाव एहतियात बरतने के उपाय बताए। प्रधानाध्यापक हरीबाबू शर्मा ने इस अभियान की सराहना की। संस्था सचिव राघवेंद्र शर्मा, परीक्षा प्रभारी सुखदेव कांकोलिया, राजेश शर्मा, भावना, योगिता, मीनाक्षी, अंजू, लक्ष्मी, भारती, जाहन्वी, स्नेहा, शिवानी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग राजकीय औषधालय टहरी की ओर से सेठ बसंतलाल माध्यमिक स्कूल कौलारी में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ विनोद गर्ग ने बच्चों को काढा पिलाया। डॉ गर्ग ने बताया कि काढा स्वाइन फ्लू रोधी है। यह काढा कोई भी ले सकता है। इस काढे मंे गिलोय, तुलसी आदि औषधियां हैं। इस मौके पर सरपंच ऋषि कुमार गर्ग, आरजीबी बैंक मैनेजर, गुलाब सिंह, प्रधानाध्यापक अमर सिंह, कंपाउंडर हरिदेव सिंह, श्यामसुंदर, सलमान आदि मौजूद रहे।
धौलपुर. होलीफेथ स्कूल मंे बच्चों को काढा पिलाते आयुर्वेद डॉक्टर।