पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जर महासभा के महासम्मेलन पर हुई चर्चा

गुर्जर महासभा के महासम्मेलन पर हुई चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक मथुरा रोड फरीदाबाद कार्यालय पर राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता मंे हुई, जिसमंे राजस्थान जिला कार्यकारिणी शामिल हुई। इसमें धौलपुर जिले से कई लोगोें ने भाग लिया।

राष्ट्रीय संरक्षक गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने बताया बैठक में मई मंे तीन दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय प्रचारक नरेंद्र बैंसला ने कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की। अधिवेशन फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित गुर्जर भवन में होगा। इस मौके पर अनिल तंवर, अरविंद राठी, उमेश भाटी, सौरभ तोमर, कपिल भड़ाना, परमवीर भड़ाना, गौरव तंवर, विनोद गुर्जर आदि की ओर से राजस्थान से पहुंची टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

धौलपुर. महासभाकी बैठक में मौजूद राष्ट्रीय पदाधिकारी।