पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक उपभोक्ता को धौलपुर शाखा से चेक मिलने से बढ़ी परेशानी

डाक उपभोक्ता को धौलपुर शाखा से चेक मिलने से बढ़ी परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडाकघरों में बचत योजनाओं में राशि जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को परिपक्वता पर भुगतान का चेक धौलपुर से मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय मुख्य डाकघर सहित सभी उपडाकघरों में संचालित योजनाओं के परिपक्व होने पर उपभोक्ताओं को धौलपुर ब्रांच का चेक दिया जाता है।

इस चेक का भुगतान ऑन लाइन नहीं होने से इसे जारी कर्ता धौलपुर ब्रांच में क्लीयरेंस के लिए भेजना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को करीब 15 दिन का समय खराब होने के साथ ही क्लीरेंस चार्ज भी कटाना पड़ता है। ऐसा ही नजारा बुधवार को डाकघर में देखने को मिला। आदर्श नगर निवासी ममता शर्मा अपनी आरडी के मेच्योर होने पर भुगतान लेने डाकघर आई तो स्थानीय कर्मचारियों ने उनको भुगतान के रूप में धौलपुर शाखा का चेक देना चाहा। उपभोक्ता ने पोस्ट मास्टर को बयाना शाखा का चेक देने या ऑनलाइन सीबीएस चेक देने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों के नाम पत्र सौंप दिया।

इस सम्बन्ध में मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर सी पी शर्मा ने भी माना कि धौलपुर शाखा का चेक जारी होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि आए दिन उपभोक्ताओं की ओर से इस तरह की शिकायतें मिलती हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों से पत्र-व्यवहार करने तथा समस्या के हल निकालने को लेकर आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को उपभोक्ता की ओर से प्राप्त पत्र को उच्चाधिकारियों को फारवर्ड किया जा रहा है।

डिग्रेडहोने से रही दिक्कतें

उल्लेखनीयहै कि पूर्व में बयाना स्थित डाकघर प्रधान डाकघर की श्रेणी में आता था, लेकिन कुछ साल पूर्व इसे डिग्रेड करते हुए मुख्य डाकघर में तब्दील कर दिया तथा इसे धौलपुर स्थित प्रधान डाकघर के अधीन कर दिया। जबकि यहां सहायक अधीक्षक का पद सृजित है। पूर्व में प्रधान डाकघर होने पर भुगतान के सभी चेक स्थानीय शाखा के दिए जाते थे तथा उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ता था।

आपातस्थिति में होती है परेशानी

डाकघरमें उपभोक्ता अपने आपात समय के लिए बचत योजनाओं में राशि जमा कराते हैं, लेकिन चेक के भुगतान को लेकर होने वाली देरी से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। उपभोक्ताओं ने परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।