दिनेश मंगल के निधन पर शोक
धौलपुर | जिलाअग्रवाल महासमिति ने समाजसेवी एवं प्रदेश अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश मंगल के असामायिक निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने के लिए शोक सभा अग्रसेन सेवा सदन पर हुई। जिसमें महासमिति के जिलाध्यक्ष गिरीश गर्ग ने कहा कि दिवंगत दिनेश मंगल समाज के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ ही जुझारु समाजसेवी थे। उनका योगदान सदैव समाज के लाेगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। इस मौके पर महामंत्री ऋषि मित्तल, भगवान लाल गर्ग ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाल श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बत्तीलाल गर्ग, बिजेंद्र प्रसाद गर्ग, धांधूराम मंगल, जयंत मोदी, मुन्नालाल मंगल, बीके गर्ग, ओमप्रकाश गाेयल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, कामता प्रसाद, कमलेश गर्ग, रजनी गोयल, वर्षा मंगल सहित समाजबंधुओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।