कटी केबल से हादसे की आशंका
धौलपुर|शहर केबीचों बीच स्थित मुख्य डाकघर के बाहर विद्युत विभाग की खुली केबल जमीन में पड़ी है। जिसमें कई जगह बड़े-बड़े कट भी हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। कटी केबिल को लेकर डाक विभाग के अधिकारी कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौखिक लिखित शिकायत कर चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारी जन समस्या से बेखबर बने हुए हैं। डाक विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कई दिनों से मुख्य गेट पर बिजली की केबिल जमीन पर पड़ी है। जिसमें कई जगह कट हैं। जिसे लेकर विद्युत विभाग से से शिकायत की जा चुकी है।
धौलपुर. मुख्य डाकघर के गेट पर डली खुली केबल।