पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्यान साधना से बाहर आए लोकेशानंद महाराज

ध्यान साधना से बाहर आए लोकेशानंद महाराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | चंबलके पास बीहड़ में स्थित राजराजेश्वरी आश्रम पर विगत एक फरवरी से ध्यान साधना कर रहे श्री श्री 1008 श्री लोकेशानंद जी महाराज दोपहर करीब सवा 12 बजे ध्यान साधना से बाहर गए। उनके बाहर आते ही भक्तों ने महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

कई दिन से अन्न ग्रहण ना करने गुफा में साधना करने से महाराज के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। जिससे वे बाहर निकलने के बाद अस्वस्थ हो गए। महाराज ने गुफा से बाहर आकर तुलसी गंगाजल ग्रहण किया। इस दौरान भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक कर कीर्तन किया। उल्लेखनीय है कि महाराज ने 20 जनवरी से अन्न त्याग रखा है तथा एक फरवरी से गुफा में ध्यान साधना में लीन हैं। गुफा के दरवाजों को दोनों ओर से चिनवाकर बंद करवा दिया गया था। भक्त विनोद शास्त्री के मुताबिक राजराजेश्वरी माता कैला देवी ने बीते दिनों लोकेशानंद को सोते समय गुफा में ध्यान योग करने का सपना दिया था। जिस पर मां को खुश करने के लिए महाराज ने साधना की है। महाराज के गुफा से बाहर आने पर भक्त रामकुमार गुर्जर, चन्द्रभान शर्मा, शिवशंकर तिवारी, सत्यप्रकाश, नरेश आदि ने पूजन कर आशीर्वाद लिया।

धौलपुर. गुफा से बाहर आए लोकेशानंद महाराज।