पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में झंकार 2015 का आयोजन

पीजी कॉलेज में झंकार 2015 का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | राजकीयपीजी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार 2015 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलपुर पंचायत समिति के प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन विशिष्ट अतिथि बसेड़ी उपप्रधान पूरन सिंह मीणा रहे। प्राचार्य बाबूलाल शर्मा ने कार्यक्रमों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। उप प्राचार्य डॉ मनरूप सिंह मीणा ने कहा कि सह शैक्षणिक गतिविधियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अपनी महत्ता है। छात्रसंघ अध्यक्ष पवन कंषाना ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ राजेश शर्मा, डॉ सुमन वर्मा, डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समूह नृत्य में शालू खां साथी प्रथम, आशिक खां साथ द्वितीय, प्रीति कुशवाह साथ तीसरी स्थान पर रही। युगल गायन में शालू खां आफरीन प्रथम, एकल अभिनव में गौरव शर्मा प्रथम, एकल गायन में अमित कुमार शर्मा प्रथम, छात्रा वर्ग में आफरीन प्रथम, हास्य अभिनय में किशोर शर्मा, गौरव शर्मा प्रथम, गजल छात्रा वर्ग में आफरीन प्रथम, गजल छात्र वर्ग मं अमित शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। संयोजक डॉ सुरेंद्र कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रिकॉर्ड संधारण डॉ अनुज कुमार एवं प्रोफेसर डीके गुप्ता ने किया।