धौलपुर | भाजपाजिला कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 12 बजे भार्गव वाटिका में आयोजित होगी। मीडिया प्रभारी धीरसिंह जादौन ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी करेंगे एवं मुख्य अतिथि जिलाप्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह जादौन एवं विधायक अलका सिंह होंगे।