पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले में लाश मिलने से फैली सनसनी

नाले में लाश मिलने से फैली सनसनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. बुधवारको अलसुबह राजाखेड़ा बाईपास रोड़ पर एक नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

जिसने मामले की सूचना निहालगंज थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से लाश की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक युवक को शराब के नशे का आदि बताया जा रहा है। थाना प्रभारी महेशचंद्र मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि राजाखेड़ा बाईपास रोड़ पर नाले में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। जिस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (23) पुत्र रामेश्वर वैश्य निवासी शिवनगर पोखरा के रूप में की। जिस पर पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर गए। जिन्होंने बताया कि विपिन मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।