- Hindi News
- स्वच्छता का संदेश लिए सिबा धौलपुर पहुंचे
स्वच्छता का संदेश लिए सिबा धौलपुर पहुंचे
पिछलेपैतीस वर्षों से समाज सेवा के लिए समर्पित सिबा प्रसाद दास संपूर्ण भारत वर्ष में साइकिल यात्रा के माध्यम से विश्व शांति स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इसी के साथ वह लोगों को एचआईवी के बारे में लोगों को जागरुक करने का संदेश लेकर यात्रा पर हैं।
दास ने अपनी साइकिल यात्रा 15 अगस्त 2014 ओडिशा के ब्रह्मपुर से शुरु की। साइकिल यात्रा का उनका अगला पड़ाव धौलपुर में हुआ, जहां रोटरी क्लब के सदस्यों ने उन्होंने मुलाकात की।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग, डॉ नरेश शर्मा ने दास का स्वागत करते हुए उनके इस प्रयास के लिए साधुवाद दिया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया मंे बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो समाज के लिए पूर्ण समर्पित भाव सच्ची लगन से कार्य करते हैं। दास उन्हीं में से एक हैं। साइकिल यात्रा पर निकले सिबा दास का नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव पार्षदों ने मंगलवार को स्वागत किया। दास के बारे में बताया कि वह स्वच्छता के लिए बराबर संघर्ष कर रहे है।