सरकारी योजनाओं की देंगे जानकारी
धौलपुर | प्रधानमंत्रीजन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ तथा केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा जिले के सैंपऊ एवं मनियां कस्बे में जागरूकता कार्यक्रम अयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आरएन मीना ने बताया कि 11 फरवरी को सैंपऊ के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में तथा 13 फरवरी को मनियां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री जन-धन येाजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी।